‘Linux’ Full Course की जानकारी Detail में

Linux

Linux क्या होता है?

Linux एक free और ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है, यह बिल्कुल आपके कंप्यूटर या लैपटॉप की windows और macOS की तरह एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसा कहते हैं कि यह ज़्यादा secure, stable और powerful होता है। और कोई भी इसे इस्तेमाल, modify और distribute कर सकता है। आज के समय में ज्यादातर Servers, Websites, Cloud Platforms और Supercomputers इसी पर ही चलते हैं। यहां तक कि Android मोबाइल भी Linux kernel पर ही बना है।

सीखने के लिए Qualification (योग्यता)

Linux

इस कोर्स को सीखने के लिए कोई आवश्यक डिग्री नहीं चाहिए, लेकिन जॉब के लिए आपके पास कोई ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। क्यूंकि कंपनियां सिर्फ उन्ही लोगों का selection करती हैं जिनके पास Linux + Graduation हो। वैसे अगर आपने 10वीं या 12वीं तक पढ़ाई की है और आपको कंप्यूटर की basic समझ है, जैसे इंटरनेट चलाना, फाइल-फोल्डर खोलना, copy-paste करना, तो आप इसे आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको नेटवर्किंग के basics (जैसे IP address, internet कैसे काम करता है) की थोड़ी-बहुत जानकारी है, तो इसे सीखते समय आपको काफी फायदा मिलेगा।

Course कितने समय का होता है?

कोर्स का duration(समय -सीमा) आपके level पर निर्भर करता है। अगर आप बिल्कुल beginner(नए) हैं, तो Linux के basics को समझने में आपको 1 से 2 महीने का समय लग सकता है। इसके बाद जब आप थोड़ा अभ्यास कर लेते हैं और commands, users, permissions जैसी चीजें समझने लगते हैं, तो इस intermediate level तक पहुँचने में 3 से 4 महीने लग सकते हैं। अगर आप Admin या Advanced level तक सीखना चाहते हैं, जहाँ आप servers manage कर सकें, तो इसमें आपको 6 से 9 महीने का समय लग सकता है।

Course करने के बाद Job Opportunities कहाँ मिलती हैं?

यह सीखने के बाद आपके लिए job opportunities काफ़ी बढ़ जाती हैं। आप IT companies, data centers, web hosting companies, cloud service providers, banks और MNCs आदि जगहों पर काम कर सकते हैं। आजकल startups भी Linux professionals को preference देते हैं क्योंकि उनका पूरा system Linux servers पर चलता है।

Course करने के बाद आपकी Job Profiles क्या रहेगी या आपको किस तरह के Roles मिलेंगे ?

यह Course करनेके बाद आप कई roles में काम मिल सकता है, जैसे Linux Administrator, System Administrator, DevOps Engineer, Cloud Engineer, Server Engineer या Cyber Security Analyst आदि की तरह।

Job Market में इसकी Growth और Importance

आज लगभग 90% servers Linux पर चलते हैं, इसलिए job market में आज इसका importance बहुत ज़्यादा है, इसके आलावा cloud computing, DevOps, cyber security जैसी fields में इसकी knowledge mandatory मानी जाती है।
अगर आप IT field में long-term growth चाहते हैं, तो यह सीखना लगभग जरूरी है।

Future कैसा है?

लिनक्स का future काफ़ी bright है। Cloud computing, AI, Big Data, Cyber Security और DevOps जैसी technologies Linux पर ही टिकी हुई हैं। आने वाले कई सालों तक लिनक्स professionals की demand कम होने वाली नहीं है, बल्कि और बढ़ने वाली है।

Salary (अनुमानित)

अगर आप fresher हैं, तो लिनक्स job में आपको 3 से 6 लाख रुपये सालाना मिल सकते हैं। इसके आलावा Experience बढ़ने पर आपकी salary 8 से 15 लाख तक और expert level पर 20 लाख से भी ज़्यादा हो सकती है।

विदेश में Jobs की Opportunities

इसके professionals की demand सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत ज़्यादा है। USA, Canada, Germany, Australia, UAE और Singapore जैसे देशों में Linux और Cloud professionals को high salary मिलती है। अगर आपके पास Linux के साथ cloud या DevOps skills हैं, तो विदेश में job पाना आपके लिए आसान हो जाता है।

Course कहाँ से कर सकते हैं?

यह कोर्स offline और online, दोनों तरीकों से सीख सकते हैं। Offline में आप किसी अच्छे computer institute, IT training center या government skill center से यह course कर सकते हैं। अगर online की बात करें तो आप YouTube, Udemy, Coursera, edX और Linux Foundation जैसे platforms पर यह सीख सकतें हैं। Beginner के लिए online learning ज़्यादा अच्छा रहता है क्योंकि आप अपने pace से practice कर सकते हैं।

सीखते समय Primary Focus Topics

Linux सीखते समय सिर्फ theory नहीं, बल्कि practice पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही आपको इसका architecture, file system, directory structure जैसी चीजों को समझने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद basic और advanced commands, user-group management, permissions, disk management, networking और shell scripting पर focus करना चाहिए। जितना ज़्यादा आप terminal में काम करेंगे, उतनी जल्दी आप इसमें comfortable हो जायेंगे।

Linux Interview से जुड़े अहम् Questions

Interview में आमतौर पर आपसे basics से लेकर practical questions पूछे जाते हैं। जैसे Linux क्या है, Linux और Windows में क्या फर्क है, kernel क्या होता है, root user क्या होता है, file permissions कैसे काम करती हैं, chmod command क्या करती है आदि। अगर आपने Linux सीखते समय अच्छी practice की है तो interview आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

निष्कर्ष

अगर आप IT field में stable, growth-oriented और future-proof career चाहते हैं, तो Linux सीखना एक बहुत अच्छा फैसला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top