Government Recruitment Bodies (10वीं–12वीं और Graduate छात्रों के लिए भर्तियां निकलने वाले सरकारी संसथान)

Government Recruitment Bodies

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लगभग हर छात्र का सपना होता है कि उसे एक अच्छी सैलरी वाली और स्थायी नौकरी मिले। और अगर यह नौकरी किसी सरकारी विभाग या सरकारी कंपनी में मिल जाए, तो फिर कहना ही क्या। अधिकतर छात्र पढ़ाई पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन करियर से जुड़े अलग-अलग विकल्पों के बारे में समय रहते सही जानकारी नहीं ले पाते। यह पोस्ट खास तौर पर छात्रों के लिए लिखी गई है, ताकि वे यह समझ सकें कि भारत में कौन-कौन सी सरकारी संस्थाएँ (Government Bodies) सरकारी नौकरियाँ निकालती हैं और हर बॉडी किस तरह की जॉब्स देती है।

इसी जानकारी की कमी के कारण कई छात्रों को बाद में अपने करियर को सही दिशा देने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। अगर छात्र समय रहते सरकारी नौकरियों के अवसरों और भर्ती करने वाली संस्थाओं के बारे में जान लें, तो वे बेहतर योजना बनाकर अपने करियर को मजबूत और सुरक्षित बना सकते हैं।

SSC – Staff Selection Commission

SSC क्या है?

SSC भारत सरकार की एक प्रमुख भर्ती संस्था है जो Central Government Offices के लिए कर्मचारियों की भर्ती करती है। SSC का मुख्य काम मंत्रालयों और सरकारी विभागों में Group B और Group C पदों को भरना है। यह बॉडी 10वीं, 12वीं और Graduation पास छात्रों – तीनों के लिए परीक्षाएँ आयोजित करती है। SSC की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी नौकरियाँ स्थायी (Permanent) होती हैं और पूरे भारत में पोस्टिंग मिल सकती है। जो छात्र ऑफिस में बैठकर काम करने वाली नौकरी चाहते हैं, उनके लिए SSC सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

SSC द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • CHSL (LDC, DEO) – 12वीं आधारित
  • CGL (Inspector – Income Tax, CBI, Excise) – Graduation आधारित
  • MTS (Multi Tasking Staff) – 10वीं आधारित
  • Stenographer (Grade C/D)
  • Auditor / Accountant

UPSC – Union Public Service Commission

UPSC क्या है?

UPSC भारत की सबसे उच्च स्तरीय भर्ती संस्था है। यह बॉडी देश के बड़े अधिकारी (Top Officers) तैयार करती है। UPSC द्वारा चुने गए अधिकारी नीतियाँ बनाते हैं और प्रशासन चलाते हैं। UPSC की नौकरियाँ ज़्यादा power और responsibility वाली होती हैं।

UPSC द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • IAS (Indian Administrative Service)
  • IPS (Indian Police Service)
  • IFS (Indian Foreign Service)
  • NDA (Army, Navy, Air Force Officer)
  • CDS, CAPF (Assistant Commandant)

RRB – Railway Recruitment Board

RRB क्या है?

RRB भारतीय रेलवे के लिए भर्ती करता है। Indian Railways दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं (Employers) में से एक है। रेलवे में नौकरी का मतलब है job security, medical सुविधा और travel passes। 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए रेलवे बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें हर साल बड़ी संख्या में vacancies निकलती हैं।

Railway द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • Group D (Trackman, Helper) – 10वीं
  • NTPC (Clerk, Station Master) – 12वीं/Graduation
  • ALP (Assistant Loco Pilot)
  • Technician

IBPS – Institute of Banking Personnel Selection

IBPS क्या है?

IBPS एक ऐसी संस्था है जो Public Sector Banks के लिए परीक्षाएँ आयोजित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य बैंकों में Clerks और Officers की भर्ती करना है। 12वीं के बाद छात्र बैंकिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं और Graduation के बाद सीधे परीक्षा दे सकते हैं।

IBPS द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • Bank Clerk
  • Probationary Officer (PO)
  • RRB Clerk / Officer

SBI – State Bank of India

SBI क्या है?

SBI भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यह अपनी भर्ती खुद करता है, IBPS के माध्यम से नहीं। SBI की नौकरी को society में अच्छा माना जाता है। इसमें promotion के मौके भी अच्छे होते हैं।

SBI द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • SBI Clerk
  • SBI PO
  • Specialist Officer (SO)

State PSC – State Public Service Commission

State PSC क्या है?

हर राज्य का अपना Public Service Commission होता है, जो राज्य सरकार के अधिकारियों की भर्ती करता है। ये नौकरियाँ UPSC जैसी होती हैं लेकिन केवल राज्य स्तर पर होती हैं।

State PSC द्वारा निकाली जाने वाली जॉब्स:

  • SDM
  • DSP
  • Tehsildar
  • State Administrative Officer
  • Block Officer

Defence Organizations – Army, Navy, Air Force

Defence Jobs क्या हैं?

भारतीय सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) देश के नौजवानों के लिए भर्तियां निकालकर देश की सेवा का सबसे गौरवशाली अवसर प्रदान करते हैं। यहाँ 10वीं और 12वीं के तुरंत बाद सीधे भर्ती के कई रास्ते खुलते हैं। अग्निपथ योजना के आने के बाद अब ‘अग्निवीर’ के रूप में युवा सेना का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा टेक्निकल एंट्री और नॉन-टेक्निकल पदों पर भी भारी भर्तियाँ होती हैं। ये नौकरियाँ देश की सुरक्षा से जुड़ी होती हैं। इसमें discipline, physical fitness और देशभक्ति ज़रूरी होती है। 10वीं और 12वीं के बाद defense sector में युवाओं को कई मौके मिलते हैं।

Defence में निकलने वाली जॉब्स:

  • Army GD, Clerk, Tradesman
  • Navy SSR / AA
  • Air Force Group X / Y

Police & Paramilitary Forces

Police/Paramilitary Forces क्या है?

पुलिस और अर्धसैनिक बल (Paramilitary Forces) में क्या अंतर है? आसान भाषा में कहें तो पुलिस राज्य सरकार के अधीन होती है और शहर की कानून व्यवस्था देखती है, जबकि अर्धसैनिक बल (जिन्हें अब CAPF – Central Armed Police Forces– ( BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB) कहा जाता है) केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन होते हैं और देश की सीमाओं व आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। पुलिस की भर्ती के लिए कोई एक एकल संस्था नहीं है। इन बलों में भर्ती करने वाली मुख्य सरकारी बॉडी SSC (Staff Selection Commission), UPSC के साथ साथ ये संस्थाएं स्वयं भी हैं।

  1. SSC (Staff Selection Commission):
    • SSC GD Exam: इसके जरिए इन पांचों बलों में ‘कांस्टेबल (सिपाही)’ की भर्ती होती है।
    • SSC CPO Exam: इसके जरिए इन पांचों बलों में ‘सब-इस्पेक्टर (SI)’ की भर्ती होती है।
  2. UPSC (Union Public Service Commission):
    • CAPF (AC) Exam: इसके जरिए इन पांचों बलों में ‘असिस्टेंट कमांडेंट (बड़े ऑफिसर)’ की भर्ती होती है।

कभी-कभी BSF या CISF खुद भी हेड कांस्टेबल (Clerical/Technical) या ट्रेड्समैन की भर्ती अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर निकालती हैं।

BSF – सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force)
  • Constable (GD): 10वीं पास के लिए (SSC GD के माध्यम से)।
  • Head Constable (RO/RM): 12वीं (Science – PCM) पास के लिए रेडियो ऑपरेटर और मैकेनिक पद।
  • Tradesmen: 10वीं पास के लिए (कुक, वाटर कैरियर, स्वीपर आदि)।
CRPF – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force)
  • Constable (GD): 10वीं पास के लिए।
  • HC (Ministerial): 12वीं पास के लिए (मंत्रालयों में क्लर्क का काम, टाइपिंग अनिवार्य)।
  • Signal Staff: 10वीं/12वीं/डिप्लोमा धारकों के लिए तकनीकी पद।
CISF – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force)
  • Constable (GD): 10वीं पास के लिए (एयरपोर्ट और मेट्रो सुरक्षा)।
  • Constable (Fire): केवल 12वीं (Science) पास लड़कों के लिए।
  • ASI (Steno) & HC (Ministerial): 12वीं पास के लिए स्टेनो और क्लर्क के पद।
ITBP – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police)
  • Constable (GD): 10वीं पास के लिए।
  • Constable (Animal Transport): 10वीं पास (पहाड़ों पर रसद पहुँचाने के लिए घोड़ों/खच्चरों की देखरेख)।
  • Head Constable (Telecommunication): 10वीं/12वीं पास के लिए।
SSB – सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal)
  • Constable (GD): 10वीं पास के लिए।
  • Constable (Driver): 10वीं पास और भारी वाहन लाइसेंस धारकों के लिए।
  • Sub-Inspector (Pioneer/Communication): संबंधित डिग्री या डिप्लोमा के बाद।
पुलिस बल

पुलिस की भर्ती दो अलग-अलग स्तरों पर होती है, पहला राज्य स्तर पर राज्य सरकार बोर्ड द्वारा और दूसरा केंद्र के स्तर पर SSC द्वारा। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इसकी भर्ती राज्य बोर्ड नहीं बल्कि केंद्र की बॉडी करती है।

SSC (Staff Selection Commission) द्वारा निकाली जाने वाली पोस्ट:

  • कांस्टेबल (12वीं पास)
  • सब-इंस्पेक्टर (ग्रेजुएशन)

राज्य पुलिस (जैसे UP Police, Bihar Police, Haryana Police) हर राज्य की पुलिस उस राज्य सरकार के अधीन होती है, इसलिए इनकी भर्ती राज्य के अपने बोर्ड करते हैं।

राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली जाने वाली पोस्ट:

  • कांस्टेबल (12वीं पास)
  • दरोगा/SI (ग्रेजुएशन)

Teaching Recruitment Bodies

Teaching Bodies क्या करती हैं?

भारत में टीचिंग की भर्तियाँ मुख्य रूप से दो स्तरों पर होती हैं: पहला केंद्र (Central)पर और राज्य दूसरा (State)पर । टीचिंग जॉब पाने के लिए सबसे पहली सीढ़ी Eligibility Test (पात्रता परीक्षा) पास करना होता है, जिसके बाद भर्ती एजेंसियां परीक्षा कराकर नियुक्तियां करती हैं। ये संस्थाएँ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करती हैं।

पात्रता परीक्षा (Eligibility Exams)

किसी भी सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए आपको पहले ये परीक्षाएं पास करनी होती हैं:

  • CTET (Central Teacher Eligibility Test): इसे CBSE आयोजित करता है। यह केंद्र सरकार के स्कूलों (जैसे KVS, NVS) के लिए अनिवार्य है।
  • TET (State Teacher Eligibility Test): हर राज्य अपनी परीक्षा लेता है (जैसे UPTET, REET, BTET)। यह उस राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए जरूरी है।
  • NET/SET: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए NTA द्वारा आयोजित UGC NET या राज्य स्तरीय SET पास करना जरूरी है।

केंद्र स्तर की भर्ती एजेंसियां (Central Bodies)

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS): KVS पूरे भारत में फैले केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती करता है। यह अपनी परीक्षा खुद आयोजित कराता है। यहाँ नौकरी मिलने पर आपकी पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है।
    • प्रमुख पद:
      • PRT (Primary Teacher): कक्षा 1 से 5 तक के लिए।
      • TGT (Trained Graduate Teacher): कक्षा 6 से 10 तक के लिए।
      • PGT (Post Graduate Teacher): कक्षा 11 और 12 के लिए।
  • नवोदय विद्यालय समिति (NVS): नवोदय विद्यालय मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आवासीय स्कूल (Residential Schools) होते हैं। NVS अपनी अलग भर्ती प्रक्रिया चलाता है। यहाँ शिक्षकों को स्कूल परिसर में ही रहना होता है।
    • प्रमुख पद:
      • TGT (Trained Graduate Teacher): कक्षा 6 से 10 तक के लिए।
      • PGT (Post Graduate Teacher): कक्षा 11 और 12 के लिए।
      • Miscellaneous (Art, Music, PET)
  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS): यह जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन आते हैं। ये विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बनाए गए हैं। इनकी भर्ती भी केंद्रीय स्तर पर होती है।
    • प्रमुख पद:
      • TGT (Trained Graduate Teacher): कक्षा 6 से 10 तक के लिए।
      • PGT (Post Graduate Teacher): कक्षा 11 और 12 के लिए।
      • Principal

राज्य स्तर की भर्ती एजेंसियां (State Bodies)

हर राज्य में टीचिंग भर्ती के लिए अलग-अलग बोर्ड बनाए गए हैं। जैसे: DSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board) UPESSB, BPSC या RPSC आदि । यही boards राज्य स्तर पर मुख्य परीक्षाएं आयोजित करके टीचर्स की अलग अलग posts पर भर्तियां करते हैं।

प्रमुख पद:

  • Nursery Teacher (NTT)
  • PRT
  • TGT
  • PGT

    PSU – Public Sector Undertakings

    PSU क्या हैं?

    PSU सरकारी कंपनियाँ होती हैं। ये वे कंपनियाँ हैं जिनका मालिकाना हक और नियंत्रण भारत सरकार (या राज्य सरकार) के पास होता है। इन कंपनियों के मुख्य कार्य होते है जैसे तेल और गैस की खोज और उसे रिफाइन करना; बिजली का उत्पादन करना; लोहे और स्टील का उत्पादन करना; फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर बनाना; बिजली के भारी उपकरण (Turbines आदि) बनाना और कोयले का खनन करना। इनमें salary ज़्यादा होती है और technical छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

    PSU के प्रकार (कैटेगरी)

    सरकार ने इनके महत्व और मुनाफे के आधार पर इन्हें तीन मुख्य भागों में बाँटा है:

    • महारत्न (Maharatna): ये सबसे बड़ी कंपनियाँ हैं। जैसे: ONGC, NTPC, SAIL, IOCL, GAIL
    • नवरत्न (Navaratna): जैसे: BEL, HAL, Oil India
    • मिनीरत्न (Miniratna): ये तुलनात्मक रूप से छोटी लेकिन मुनाफे वाली कंपनियाँ होती हैं।

    PSU में भर्तियाँ कैसे होती हैं?

    PSU में नौकरी पाना बहुत ही गौरव की बात मानी जाती है क्योंकि यहाँ सरकारी नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर जैसी ऊँची सैलरी और सुख-सुविधाएं मिलती हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक, सबके लिए यहाँ अलग-अलग रास्ते हैं:

    • गेट परीक्षा के माध्यम से (Through GATE Exam):
      • इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह सबसे बड़ा रास्ता है। महारत्न और नवरत्न कंपनियाँ (जैसे IOCL, BPC, GAIL) हर साल GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) के स्कोर के आधार पर ‘Management Trainee’ या ‘Graduate Engineer’ की सीधी भर्ती करती हैं।
    • खुद की प्रवेश परीक्षा (Own Entrance Exam):
      • कुछ PSU (जैसे Hindustan Petroleum, Coal India, Vizag Steel) GATE के भरोसे नहीं रहतीं। वे अपना खुद का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित करती हैं, जिसके बाद इंटरव्यू होता है।
    • अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship – 10वीं/12वीं/ITI के लिए):
      • यह 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे अच्छा रास्ता है। PSUs हर साल हज़ारों की संख्या में ‘Apprentices’ (प्रशिक्षु) की भर्ती करती हैं। यहाँ आपको 1-2 साल की ट्रेनिंग दी जाती है और पैसे (Stipend) भी मिलते हैं। ट्रेनिंग के बाद परमानेंट नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं।
    • तकनीकी और गैर-तकनीकी पद (ITI / Diploma):
      • टेक्नीशियन, ऑपरेटर या जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए ये कंपनियाँ अलग से विज्ञापन निकालती हैं। 10वीं + ITI वाले छात्र इसमें फॉर्म भर सकते हैं।

      अन्य प्रमुख सरकारी भर्ती बोर्ड (Other Government Recruiters)

      • EPFO – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Labour Ministry): EPFO भारत के श्रम मंत्रालय के अधीन आता है। इसका मुख्य काम देश के करोड़ों कर्मचारियों के PF (Provident Fund) और पेंशन खातों का प्रबंधन करना है। यह एक पूरी तरह से प्रशासनिक (Administrative) संस्था है।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • SSA (Social Security Assistant): 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद (डाटा एंट्री और ऑफिस वर्क)।
          • Stenographer: 12वीं पास और स्टेनो स्किल रखने वालों के लिए।
          • Enforcement Officer (EO): ग्रेजुएशन के बाद (UPSC के माध्यम से)
      • ESIC – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Insurance Sector): ESIC उन कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं और बीमा प्रदान करता है जिनकी आय एक निश्चित सीमा से कम है। इनके अपने अस्पताल और डिस्पेंसरी होती हैं। यहाँ क्लर्क से लेकर डॉक्टर तक की भर्तियाँ निकलती हैं।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • UDC (Upper Division Clerk): ग्रेजुएशन के बाद।
          • MTS (Multi-Tasking Staff): 10वीं पास के लिए।
          • Paramedical Staff: नर्स, लैब टेक्नीशियन (संबंधित डिप्लोमा के बाद)
      • FCI – भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India): FCI का काम पूरे देश में अनाज (गेहूँ, चावल) की खरीद, भंडारण और वितरण सुनिश्चित करना है ताकि देश में खाद्य सुरक्षा बनी रहे। इनके बड़े-बड़े गोदाम (Godowns) होते हैं।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • Category III (Assistant Grade): 12वीं/ग्रेजुएशन (डिपो, टेक्निकल या जनरल काम के लिए)।
          • Watchman: 8वीं या 10वीं पास के लिए (गोदामों की सुरक्षा हेतु)।
          • Manager: ग्रेजुएशन के बाद।
      • DRDO – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research): DRDO भारतीय सेना के लिए मिसाइल, रडार और आधुनिक हथियार बनाता है। यहाँ वैज्ञानिकों के अलावा बड़ी संख्या में सपोर्टिंग स्टाफ की जरूरत होती है।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • CEPTAM Exam: इसके जरिए 10वीं/ITI के लिए Technician और 12वीं/डिप्लोमा के लिए STA-B (Senior Technical Assistant) की भर्ती होती है।
          • Admin & Allied: 10वीं/12वीं पास के लिए क्लर्क, स्टोर कीपर और ड्राइवर की भर्ती।
      • ISRO – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Space Research): ISRO भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है जो रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च करती है। यहाँ काम करना हर भारतीय छात्र का सपना होता है।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • Technician-B: 10वीं + ITI पास छात्रों के लिए (सबसे लोकप्रिय पद)।
          • Assistant / UDC: 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद प्रशासनिक काम के लिए।
          • Scientific Assistant: ग्रेजुएशन (Science) या डिप्लोमा के बाद।
      • CSIR – वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Scientific Research): CSIR देश की सबसे बड़ी रिसर्च लैब चेन है। इसकी 37 से ज्यादा लैब पूरे भारत में फैली हुई हैं जहाँ अलग-अलग विषयों पर रिसर्च होती है।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • CASE Exam: इसके जरिए ‘Section Officer’ और ‘Assistant Section Officer’ की भर्ती होती है।
          • Technical Assistant: डिप्लोमा या ग्रेजुएशन (Science) के बाद।
          • Lab Attendant: 10वीं या 12वीं (Science) पास के लिए।
      • AIIMS – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Hospital Staff): AIIMS देश के सबसे बड़े और आधुनिक सरकारी अस्पताल हैं। यहाँ केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में ‘Non-Medical’ स्टाफ की भी जरूरत होती है।
        • प्रमुख भर्तियाँ:
          • Nursing Officer (NORCET): B.Sc Nursing के बाद।
          • Office Assistant / Clerk: 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद।
          • Store Keeper / Lab Attendant: 10वीं या 12वीं पास के लिए।

      निष्कर्ष

      यदि आपने 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, और आप एक स्थाई और सम्मानित नौकरी पाना चाहते हैं; तो आपके लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि भारत सरकार के कौन-कौन से विभाग किस-किस प्रकार की नौकरियाँ निकालते हैं। समय रहते इन सभी विभागों और उनकी भर्तियों के बारे में जानकारी होने से आप अपनी पसंदीदा नौकरी के लिए अभी से या जल्द ही तैयारी शुरू कर सकते हैं। सही दिशा में की गई तैयारी आपको एक स्थायी, सुरक्षित और सफल करियर बनाने में मदद करेगी।

      Leave a Comment

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      error

      Enjoy this blog? Please spread the word :)

      Scroll to Top