AWS यानी Amazon Web Services क्या है? Course की Full Information in Hindi

Amazon Web Services
AWS

AWS का पूरा नाम Amazon Web Services है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Cloud Computing Platform है।
AWS के ज़रिये कंपनियाँ अपने servers, storage, databases, networking और applications को internet के माध्यम से run करती हैं। देखा जाये तो इसने companies को यह सुविधा दी कि उन्हें अपना खुद का data center बनाने की ज़रूरत ही न पड़े। इसलिए आप उतना ही पैसा खर्च करते हैं जितना आप इसका इस्तेमाल करते हैं; इसी को Pay-As-You-Go model कहा जाता है, और यही इसकी की सबसे बड़ी ताकत है।

Amazon Web Services की ज़रूरत क्यों पड़ी?

जैसा आप सबको पता ही है कि Cloud Platforms के आने से पहले कंपनियों को अपने offices में बड़े-बड़े physical servers लगाना, उनकी maintenance करना, बिजली से लेकर cooling और security आदि पर भारी खर्च करना पड़ता था; इसके अलावा उनकी Scaling करना (जैसे server की size को बढ़ाना या घटाना) बहुत मुश्किल और costly काम था। और फिर AWS ने इस पूरी problem को cloud model के ज़रिये solve ही कर दिया। अब कंपनियाँ Amazon Web Services से server लेती हैं, कुछ ही minutes में setup करती हैं, और तुरंत काम शुरू कर देती हैं अब न ही कोई server खरीदना, और न ही कोई maintenance की टेंशन।

Amazon Web Services किसको और क्यों सीखना चाहिए?

जो लोग IT sector में एक stable और high-growth career बनाना चाहते हैं, या जो पहले से ही IT sector में Linux या networking जैसी technologies पर काम कर रहे हैं, उनके लिए Cloud Computing सीखना और उसके बाद Amazon Web Services सीखना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। AWS सीखना students से लेकर freshers, developers, system administrators, DevOps aspirants और career switchers तक के लिए बेहद फायदेमंद है।

आज ज्यादातर companies अपने servers, data और applications को cloud पर shift कर रही हैं, इसलिए Amazon Web Services professionals की demand लगातार बढ़ रही है। Cloud computing future-oriented technology है, जिसमें good salary, global job opportunities और remote work की संभावना होती है। इसी वजह से AWS सीखना उन लोगों के लिए best option है जो long-term career growth और modern IT skills चाहते हैं।

AWS सीखने के लिए अनिवार्य Qualifications

AWS सीखने के लिए कोई mandatory degree या किसी अनिवार्य qualifications की आवश्यकता नहीं होती है; आप इसे 12th के बाद भी सीखना शुरू कर सकते हैं या फिर ग्रेजुएशन करते हुए भी। लेकिन AWS में job हासिल करने के लिए आमतौर पर graduation आवश्यक होती है, चाहे वह IT या Non-IT background से की गई हो। अगर आपको Linux, Networking और Internet basics की समझ है, तो AWS सीखना आपके लिए काफी आसान हो सकता है। इसीलिए ज़्यादातर professionals पहले Linux या Cloud basics सीखते हैं।

AWS Certification के लिए क्या करें?

AWS अपनी certifications के लिए online exams conduct करता है, जिन्हें आप घर से या किसी Authorized exam Centre पर दे सकते हैं। जब आप यह exam successfully pass कर लेते हैं, तब आपको AWS Certification मिलता है, जो यह prove करता है कि आपको AWS services पर काम करना आता है।

AWS के अलग-अलग certifications होते हैं

Beginner से लेकर professional level तक AWS अलग-अलग certifications offer करता है, जिनमें :

  1. AWS Cloud Practitioner – Beginner level
  2. AWS Solutions Architect – Associate
  3. AWS Developer – Associate
  4. AWS SysOps Administrator – Associate (जैसे popular certifications शामिल हैं।)

AWS Exams किस तरह होते हैं?

AWS exams पूरी तरह MCQ based होते हैं और इनकी duration 90 से 180 minutes तक हो सकती है, जो certification level पर depend करती है। Exams आमतौर पर English language में होते हैं और ये exams paid होते हैं।

AWS Course कितने समय का होता है?

वैसे तो AWS एक practical skill है, इसलिए hands-on practice बहुत ज़रूरी है। इसके आलावा AWS सीखने का समय आपके level और practice पर depend करता है। जैसे:

  1. Beginner level: Basics समझने में लगभग 1.5 से 2 महीने
  2. Intermediate level: Real services पर practice के साथ 3 से 4 महीने
  3. Advanced level: Architecture, security और optimization के साथ लगभग 6 से 9 महीने

AWS कहाँ से सीख सकते हैं?

AWS सीखने के लिए online platforms सबसे बेहतर माने जाते हैं।जैसे AWS Skill Builder (official platform- beginners के लिए best है) इसके आलावा Udemy, Coursera, edX और YouTube. लेकिन याद रखें कि सिर्फ videos देखना काफी नहीं होता है, बल्कि AWS Free Tier पर practice करना अनिवार्य होता है।

AWS में Linux की भूमिका

AWS में ज़्यादातर servers Linux based होते हैं। जैसे EC2 instances, Docker containers या फिर Kubernetes clusters. ये सबसब Linux पर ही चलते हैं। इसलिए Linux commands, File system और Server management;
अगर आपको आता है, तो AWS आपको मुश्किल नहीं लगेगा। सीधे शब्दों में कहा जाये तो Linux, AWS की backbone है।

AWS की Main Services (Beginner Friendly)

होने को तो AWS में सैकड़ों services हैं, लेकिन शुरुआत में कुछ core services समझना ही काफी होता है:
और जब ये core services आपको clear हो जाती हैं, तो आपको AWS की working logically समझ में आने लगती है और platform पर आपकी पकड़ बननी शुरू हो जाती है। AWS की कुछ Core Services:

  1. EC2 → Virtual server
  2. S3 → Storage service
  3. RDS → Managed database
  4. IAM → Security & access control
  5. VPC → Networking

AWS करने के बाद Job Opportunities

AWS सीखने के बाद career options काफी strong हो जाते हैं। इसी वजह से AWS professionals की demand
आज भी high है और future में भी high ही रहेगी।
IT companies, Startups, MNCs, Product-based companies, Cloud service providers आज लगभग हर company चाहती है कि उसका infrastructure AWS cloud पर चले। AWS आज cloud market का leader है। Netflix से लेकर Amazon, Spotify जैसी global companies AWS services का इस्तेमाल करती हैं। AI, Machine Learning, Big Data, IoT और DevOps जैसी ये सभी technologies AWS services पर depend करती हैं।

AWS professionals की demand

AWS professionals की demand India के साथ साथ विदेशों में भी बहुत ज़्यादा है। AWS certification आपके profile को global level पर strong बनाता है। AWS का future बहुत bright है। आने वाले कई सालों तक AWS experts की demand कम नहीं होगी।

AWS Salary (Approx)

India में AWS professionals की salary experience और skill level के अनुसार अलग-अलग होती है। एक AWS fresher की salary आमतौर पर ₹6 से ₹10 LPA के बीच होती है, जबकि experience बढ़ने और real-world projects पर काम करने के साथ यह ₹15 से ₹30 LPA तक पहुँच सकती है। Expert level पर, जहाँ advanced AWS skills और strong project exposure होता है, salary इससे भी ज़्यादा हो सकती है। कुल मिलाकर AWS में salary आपके skills, project experience और job role पर depend करती है।

निष्कर्ष

अगर आप Cloud Engineer या DevOps Engineer बनना चाहते हैं, तो आज के समय में AWS सीखना लगभग mandatory हो चुका है। Linux, Cloud Computing basics और AWS skills का combination आपको IT career में long-term growth और strong opportunities देता है। ज़रूरी है कि आप consistency बनाए रखें, regular practice करें, और हर concept को समझकर सीखें, क्योंकि यही skills आपको इस field में आगे तक ले जाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top