Azure Cloud क्या है? Azure Certification Course की पूरी जानकारी हिंदी में

Azure

आज के digital दौर में जब companies तेजी से online shift हो रही हैं, तब Cloud Computing उनकी सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। इसी cloud world में Microsoft का एक powerful platform है — Azure Cloud. आज कम्पनियाँ Azure का इस्तेमाल अपने IT infrastructure को flexible, secure और scalable बनाने के लिए करती हैं, ताकि business तेजी से grow कर सके और unnecessary खर्च से बचा जा सके।

Microsoft Azure क्या है?

Azure

चलिए समझते हैं कि आखिर Microsoft Azure है क्या ? दरअसल, Microsoft Azure, AWS और Google Cloud की तरह ही एक cloud computing platform है, जिसे Microsoft ने develop किया है। Azure की मदद से companies अपने servers, databases, applications और networking services को internet के माध्यम से run करती हैं।

अन्य cloud platforms की तरह ही Azure में भी users को कोई physical hardware खरीदने की ज़रूरत नहीं होती। Azure Cloud Platform पर आप अपने servers, storage, databases और networking services का setup virtual रूप में करते हैं और केवल उतना ही payment करते हैं, जितना resources आप use करते हैं। यही pay-as-you-use model Azure को cost-effective बनाता है।

Azure Cloud से पहले क्या problems थीं?

Cloud के आने से पहले IT infrastructure को manage करना काफी जटिल और महंगा होता था। Companies को physical servers खरीदने पड़ते थे, dedicated server rooms बनाने होते थे और electricity, cooling तथा security पर भारी खर्च करना पड़ता था। इसके अलावा, अगर अचानक traffic बढ़ जाए तो servers को upgrade करना भी आसान नहीं होता था। Microsoft Azure ने इस traditional system को पूरी तरह बदल दिया है। अब कम्पनियाँ कुछ ही clicks में servers create कर सकती हैं, storage बढ़ा सकती हैं और जरूरत खत्म होते ही resources को release भी कर सकती हैं, जिससे time और cost दोनों की बचत होती है।

Azure Cloud कब लॉन्च हुआ था?

Microsoft Azure को पहली बार साल 2010 में launch किया गया था। शुरुआत में Azure का focus mainly Windows-based applications और enterprise solutions पर था, लेकिन समय के साथ Microsoft ने Azure को एक complete multi-cloud और open-source friendly platform बना दिया। आज Azure सिर्फ Windows तक सीमित नहीं है, बल्कि Linux, containers, DevOps, AI, Machine Learning, Big Data और IoT जैसी modern technologies को भी full support करता है। Microsoft के long-term vision और continuous updates की वजह से Azure आज दुनिया के top cloud platforms में शामिल है।

Azure, AWS और Google Cloud में क्या अंतर है?

जब भी cloud computing की बात होती है, तो तीन बड़े नाम सामने आते हैं जैसे :AWS (Amazon Web Services), Microsoft Azure और Google Cloud Platform (GCP)। ये तीनों ही platforms बेहद powerful भी हैं, लेकिन इनका focus और use-case थोड़ा -थोड़ाअलग है। इसलिए इसको और बेहतर तरीके से समझने के लिए हम Azure के साथ बाकि दो अन्य Cloud Computing Platforms की तुलना करके देखते हैं:

Azure vs AWS

AWS दुनिया का सबसे पुराना और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला cloud platform है। AWS में services की range बहुत बड़ी है और startup से लेकर global companies तक इसका use होता है। वहीं Azure की सबसे बड़ी strength इसका Microsoft ecosystem के साथ integration है। जिन companies में पहले से Windows Server, Active Directory, MS SQL या Microsoft tools use हो रहे हैं, उनके लिए Azure ज्यादा natural choice बन जाता है।
सीधे शब्दों में : AWS ज्यादा flexible और market leader है, जबकि Azure enterprise और Microsoft-based organizations में ज्यादा strong है।

Azure vs Google Cloud

Google Cloud Platform का focus मुख्य रूप से data analytics, AI, Machine Learning और performance optimization पर होता है। GCP startups और data-driven companies के बीच काफी popular है। लेकिन Azure का scope ज्यादा बड़ा है। इसको मुख्य रूप से enterprise applications, government projects, hybrid cloud और large-scale infrastructure के लिए ज्यादा पसंद किया जाता है। इसलिए: Google Cloud innovation और data tools में strong है जबकि Azure enterprise stability और long-term support में आगे है

Azure की popularity की सबसे बड़ी वजह इसका Microsoft ecosystem के साथ deep integration है। जिन organizations में पहले से Windows Server, Active Directory, MS SQL और .NET technologies use हो रही हैं, उनके लिए Azure एक natural और best cloud option बन जाता है। इसी कारण banks, government projects, enterprise companies और MNCs ने Azure को large scale पर adopt किया है, क्योंकि उनका existing IT infrastructure पहले से Microsoft technologies पर आधारित होता है।

Azure Cloud Certification किन लोगों के लिए best है?

Azure Cloud Certification उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जो IT field में long-term और stable career बनाना चाहते हैं। यह खासतौर पर students और freshers, system administrators, developers, DevOps aspirants और उन लोगों के लिए एक अच्छा option है जो non-IT background से IT field में shift करना चाहते हैं। यदि आपको technology में interest है और आप future-proof skill सीखना चाहते हैं, तो Azure Cloud Certification आपके career के लिए एक turning- point साबित हो सकता है।

Azure Certification क्या होती है?

Microsoft Azure अपनी skills validate करने के लिए official certifications provide करता है। इन certifications के लिए online exam देना होता है, जिसे आप घर से या authorized exam center पर attempt कर सकते हैं।
Certification pass करने के बाद आपको Microsoft का certificate मिलता है, जो recruiters के सामने आपकी job profile को बढ़ाता है।

Azure certifications beginner से लेकर expert level तक available हैं, जैसे:

  1. AZ-900 (Azure Fundamentals) – Beginners के लिए
  2. AZ-104 (Azure Administrator)
  3. AZ-204 (Azure Developer)
  4. Azure Solutions Architect Expert

Azure Exams कैसे होते हैं?

Azure certification exams MCQ based होते हैं और इनकी duration आमतौर पर 90 से 180 minutes तक होती है। ये exams English language में conduct किए जाते हैं और paid होते हैं। Azure certification exams में questions ज़्यादातर real-world scenarios पर आधारित होते हैं, जिससे candidates की practical understanding और real-life problem-solving skills को evaluate किया जाता है।

Azure सीखने के लिए qualification और सीखने में समय ?

Azure सीखने के लिए कोई fixed degree या mandatory qualification नहीं होती। आप 12th के बाद भी Azure सीख सकते हैं और graduation के साथ-साथ भी। हालाँकि job के लिए companies graduation prefer करती हैं।
अगर आपको Networking, Linux या Windows basics की understanding है, तो Azure concepts जल्दी clear हो जाते हैं।

Azure एक पूरी तरह practical technology है, इसलिए इसे सीखने में लगने वाला समय आपकी practice पर depend करता है। आमतौर पर basics समझने में 1 से 2 महीने लगते हैं, hands-on practice के साथ Azure skills develop करने में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है, जबकि advanced architecture और security concepts को अच्छे से सीखने में 6 से 9 महीने तक लग सकते हैं। Regular labs और real-world projects पर काम करने से learning speed काफ़ी तेज हो जाती है।

Azure कहाँ से सीखना चाहिए?

Azure सीखने के लिए सबसे reliable source Microsoft Learn है, जो कि इसका official learning platform है। इसके अलावा Udemy, Coursera, edX और YouTube भी Azure सीखने के अच्छे options प्रदान करते हैं। हालांकि, केवल videos देखना काफ़ी नहीं होता; Azure Free Account पर real practice करना सबसे ज़रूरी होता है। Azure Cloud में बड़ी संख्या में virtual machines Linux पर run करती हैं और containers, DevOps pipelines तथा Kubernetes services में भी Linux का काफी उपयोग होता है। इसलिए Linux knowledge को Azure learning का एक strong foundation माना जाता है।

Azure की मुख्य Services?

Azure में शुरुआत करने के लिए कुछ essential services समझना जरूरी होता है,जैसे:

  1. Azure Virtual Machines
  2. Azure Blob Storage
  3. Azure SQL Database
  4. Azure Active Directory
  5. Azure Virtual Network

इन services से Azure की working clear होने लगती है।

Azure सीखने के बाद Career Scope

Azure skills के साथ job opportunities काफ़ी broad हो जाती हैं। IT companies, banks, MNCs, cloud service providers और government organizations actively Azure professionals को hire कर रही हैं। AI, Data Analytics, DevOps और enterprise applications Azure Cloud पर extensively run होते हैं, जिसके कारण Azure professionals की demand सिर्फ India में ही नहीं बल्कि global market में भी high है। Microsoft certifications international level पर recognized होती हैं, जिससे overseas job opportunities भी open हो जाती हैं।

Azure Salary (Approx)

India में Azure professionals की salary उनकी skills और experience पर depend करती है। Fresher level पर Azure professionals की salary आमतौर पर ₹6–10 LPA के बीच होती है, जबकि experience बढ़ने के साथ यह ₹15–30 LPA या उससे अधिक भी हो सकती है। एक बार Real-world projects पर काम करने का experience और Microsoft certification आपकी salary growth में अहम role निभाते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप Cloud Engineer, Azure Administrator या DevOps Engineer बनना चाहते हैं, तो Azure Cloud एक powerful career option है। Azure, Linux/Windows fundamentals और regular practice — ये तीनों मिलकर आपको IT industry में strong position दिलाते हैं। अगर आप IT field में long-term और stable career बनाना चाहते हैं; तो Azure Cloud Certification लेना आपके career लिए फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top