
वर्तमान में CA (Chartered Accountant) भारत के सबसे प्रतिष्ठित और हाई-डिमांड प्रोफेशनल कोर्सेज़ में से एक है। जो स्टूडेंट्स अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिट और फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए CA एक बेहतरीन विकल्प है। कॉमर्स से 12th करने के बाद छात्रों में CA बनने का बड़ा जूनून रहता है। चलिए विस्तार से समझते हैं CA बनने की पूरी प्रक्रिया….
- Chartered Accountant क्या होता है?
- कहाँ से करना पड़ता है ?
- बनने में कितना समय लगता है?
- बनने के कौन-कौन से रास्ते हैं?
- बनने की कितनी स्टेजेस (stages)हैं?
- सैलरी कितनी होती है?
- CA Foundation से लेकर CA Final तक पूरा प्रोसेस क्या होता है?
Table of Contents
Chartered Accountant क्या होता है?

CA एक प्रोफेशनल कोर्स होता है, जिसमें व्यक्ति को
Accounting (एकाउंटिंग)
Auditing (ऑडिटिंग)
Taxation (टैक्सेशन)
Finance (फाइनेंस)
Business Laws (बिज़नेस लॉज़) जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है।
CA कहाँ से करना पड़ता है ?

भारत में CA की डिग्री ICAI (Institute of Chartered Accountants of India) द्वारा दी जाती है।
ICAI भारत की एक वैधानिक (Statutory) संस्था है, जो CA कोर्स का पूरा सिलेबस, परीक्षा और ट्रेनिंग कंट्रोल करती है। CA Foundation का रजिस्ट्रेशन हमेशा ICAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही किया जाता है।
Chartered Accountant बनने में कितना समय लगता है?
CA बनने के लिए Minimum Time 4.5 – 5 साल का समय लग सकता है। औसतन लोग इसमें 5 – 6 साल का समय लगा देते हैं। इसके अलावा यह पूरी तरह आपके Attempts और Preparation Strategy पर निर्भर करता है।
CA बनने के कौन-कौन से रास्ते हैं?
Chartered Accountantबनने के लिए दो मुख्य रास्ते (Two Entry Routes) होते हैं:
- CA Foundation Route (12वीं के बाद)
- Direct Entry Route (Graduation के बाद)
CA बनने की कितनी स्टेजेस (stages)हैं?
- CA Foundation
- CA Intermediate
- Articleship (Practical Training)
- CA Final
CA की सैलरी कितनी होती है?
भारत में CA की Salary (लगभग):
1. Fresher CA के लिए: ₹6 – 10 LPA
2. Experienced CA के लिए: ₹20 – 50 LPA
3. Practice में बहुत कुछ संभव है
CA Foundation से लेकर CA Final तक पूरा प्रोसेस क्या होता है?
ROUTE 1: 12वीं के बाद CA बनने का पूरा प्रोसेस
योग्यता (Eligibility):12वीं पास (Commerce / Science / Arts – कोई भी स्ट्रीम),
12वीं के बाद ICAI में CA Foundation का रजिस्ट्रेशन (Registration )
Step 1: CA Foundation के Registration के बाद CA Foundation के Exams की तैयारी
ICAI द्वारा CA Foundation का exam एक साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहली बार मई या जून के महीने में और दूसरी बार नवंबर या दिसंबर के महीने में। CA Foundation exam के लिए छात्रों को कुल 4 विषय (Subjects) पढ़ने पड़ते हैं।
- Principles and Practice of Accounting: इसमें बेसिक अकाउंटिंग, जर्नल, लेजर, ट्रायल बैलेंस आदि सिखाया जाता है।
- Business Laws & Business Correspondence and Reporting: इसमें बिज़नेस से जुड़े कानून और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन सिखाया जाता है।
- Business Mathematics, Logical Reasoning & Statistics: इसमें मैथ्स, लॉजिकल सोच और स्टैटिस्टिक्स शामिल होते हैं।
- Business Economics & BCK (Business and Commercial Knowledge): इसमें अर्थशास्त्र और बिज़नेस नॉलेज दी जाती है।
CA Foundation पास करने के लिए न्यूनतम अंको का प्रतिशत
CA Foundation पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 40% कुल मिलाकर 50% सभी विषयों में जोड़कर होना अनिवार्य है।
Step 2: CA Intermediate Course
CA Foundation पास करने के बाद आप CA Intermediate के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। CA Intermediate के दो ग्रुप (Two Groups) होते हैं। जिन दो ग्रुप में अलग -अलग विषय होते हैं। छात्रों को दोनों ही ग्रुप को पास करना पड़ता है। छात्र दोनों ग्रुप को एक साथ या एक-एक करके भी पास कर सकते हैं। जैसे एक बार एक ग्रुप का एग्जाम पास किया और दूसरी बार में दूसरा ग्रुप का. एग्जाम का समय और पास होने का मानक Foundation Course जैसा ही होता है।
CA Intermediate Group 1 के Subjects:
- Accounting
- Corporate & Other Laws
- Cost & Management Accounting
- Taxation
CA Intermediate Group 2 के Subjects:
- Advanced Accounting
- Auditing & Assurance
- Enterprise Information Systems & Strategic Management
- Financial Management & Economics for Finance
Step 3: Articleship (Practical Training)
Articleship CA बनने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। और यह CA Intermediate के बाद ही शुरू होती है। Articleship करने की अवधि 3 साल होती है। यह ट्रेनिंग किसी Practicing Chartered Accountant के अंडर की जाती है।
Articleship में क्या सिखाया जाता है?
- Real Accounting Work
- Tax Filing (Income Tax, GST)
- Audit Assignments
- Client Handling
Step 4: CA Final का Registration
Articleship के दौरान ही आप CA Final Course के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। CA Intermediate की तरह CA Final में भी दो ग्रुप होते हैं, जिनमें प्रमुख विषय हैं:
- Financial Reporting
- Strategic Financial Management
- Advanced Auditing
- Direct & Indirect Tax Laws
- Strategic Cost Management
- Corporate & Economic Laws
Step 5: CA Final Exam + Articleship Completion
जैसे ही आप CA Final के दोनों ग्रुप पास कर लेते हैं तथा 3 साल की अपनी Articleship पूरी कर लेते हैं; आप Chartered Accountant (CA) बन जाते हैं और ICAI के Member बन जाते हैं।
ROUTE 2: Graduation के बाद CA कैसे बनें? (Direct Entry Route)
अगर आपने Commerce Graduation में 55%+ या Non-Commerce Graduation में 60%+ मार्क्स हासिल किए हैं, तो आप CA Foundation कोर्स स्किप कर सकते हैं।
सीधे प्रवेश की प्रक्रिया (Direct Entry Process):
पहले CA Intermediate में Direct Registration होगा फिर 3 साल की Articleship फिर CA Final Exam और फिर ICAI Membership.
निष्कर्ष (Conclusion)
CA बनना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपकी दिशा सही है ,प्लानिंग सही है और आप निरंतर मेहनत करते हो, तो यह कोर्स आपको सम्मान, आर्थिक स्थिरता और शानदार करियर देता है।