
Cloud Engineer क्या होता है?
Cloud Engineer वह professional होता है जो internet के ज़रिये companies के servers, storage, databases और applications को design, deploy और manage करता है, जो Cloud platforms पर host किए जाते हैं। पहले companies अपने offices में physical servers लगाकर storage, databases और applications को manage करती थीं, जिनकी maintenance महंगी, complex और time-consuming होती थी। Cloud Engineer इसी समस्या का समाधान करता है। वह internet पर मौजूद virtual cloud infrastructure पर servers और services को configure, monitor और maintain करता है। यह काम आमतौर पर AWS, Microsoft Azure या Google Cloud Platform जैसे cloud providers पर किया जाता है।
Table of Contents
Cloud Computing क्या है?

Cloud Engineering को समझने से पहले हमें Cloud Computing को समझना ज़रूरी है।
दरअसल Cloud Computing का मतलब है कि आपको अपना data या software अपने computer या mobile में store या install करने की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि आप उसे internet पर मौजूद powerful remote servers में store करते हैं और वहीं से उसे access करके use करते हैं। जैसे हम Gmail, Google Drive या Netflix का इस्तेमाल करते हैं — ये Cloud Computing के practical examples हैं। Cloud Engineer इन्हीं cloud-based systems को design, deploy, manage और secure करता है।
Cloud Engineer बनने के लिए Qualification

Cloud Engineer बनने के लिए भी कोई mandatory degree नहीं होती है। Cloud Engineering technically कोई भी कर सकता है, लेकिन practically companies graduation वालों को ज़्यादा hire करती हैं। इसलिए यह skill ग्रेजुएट लोगों के लिए ही फायदेमंद होती है। अगर आपने 10वीं, 12वीं या graduation की है और आपको basic computer knowledge है, तो आप इस field में आ सकते हैं। अगर आपको Linux, Networking और Internet की basic समझ है, तो Cloud सीखना बहुत आसान हो जाता है, यही कारण है कि ज्यादातर Cloud Engineers पहलेLinux या DevOps सीखते हैं। लेकिन Hiring ग्रेजुएशन Base पर ही होती है।
Cloud Engineering में Linux की भूमिका
Cloud Engineering में Linux almost backbone की तरह है। Cloud में ज़्यादातर virtual machines Linux पर ही चलती हैं। Server configuration, security, automation — इन सब में Linux commands और shell scripting का इस्तेमाल होता है। इसलिए Linux सीखे बिना Cloud सीखना मुश्किल है।
इस्तेमाल होने वाले Tools & Platforms

Cloudमें Engineer अलग-अलग tools और platforms के साथ काम करता है। AWS, Microsoft Azure और Google Cloud सबसे popular platforms हैं। इसके अलावा Docker, Kubernetes, Terraform और monitoring tools जैसे CloudWatch का इस्तेमाल भी किया जाता है। ये tools cloud infrastructure को scalable और reliable बनाते हैं।
सीखते समय Primary Focus Topics
एक Cloud Engineer बनते समय आपको basics से लेकर advanced topics तक clear होने चाहिए। Virtual machines, storage, networking, load balancer, security और backup जैसे concepts बहुत important हैं। इसके साथ-साथ automation और cost optimization भी सीखना जरूरी है, क्योंकि companies चाहती हैं कि cloud fast होने के साथ-साथ economical भी हो।
यह Course कितने समय का होता है?

Cloud Engineering सीखने का duration आपके background पर depend करता है। अगर आप beginner हैं, तो cloud के basics समझने में आपको 2 से 3 महीने लग सकते हैं। इसके बाद जब आप AWS, Azure या GCP जैसे platforms पर practice करते हैं, तो level तक पहुँचने में 4 से 6 महीने लगते हैं।अगर आप cloud को advanced level तक सीखना चाहते हैं, जहाँ real infrastructure manage करते हैं, तो 8 से 12 महीने का समय लग सकता है।
Job Opportunities

Cloud professionals की demand आज हर sector में है। IT companies, startups, MNCs, banks, e-commerce companies और government projects — सभी को cloud professionals चाहिए। Cloud engineer आज के time में highly demanded role बन चुका है।
Job Market में Cloud professionals की Growth और Importance
आज लगभग हर company cloud की तरफ बढ़ रही है। Data security, scalability और cost saving की वजह से cloud adoption बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। इसलिए आने वाले समय में cloud professionals की demand और ज़्यादा बढ़ेगी। इसलिए Cloud को जानने वाले Engineers का future बहुत bright है। AI, Big Data, IoT, Machine Learning और DevOps — ये सभी cloud पर depend करते हैं। आने वाले 10–15 सालों तक इसकी demand खत्म होने वाली नहीं है।
Cloud Engineering में Job Roles
Cloud field में आप Cloud Engineer से लेकर Cloud Administrator, Cloud Architect, Cloud Support Engineer जैसे roles तक में काम कर सकते हैं। Experience बढ़ने के साथ आप architecture और leadership roles तक पहुँच सकते हैं।
Cloud Engineering में Interview Questions

Interview में आपसे cloud basics से लेकर practical scenarios के बारे में questions पूछे जाते हैं। जैसे cloud क्या है, IaaS, PaaS, SaaS क्या होते हैं, virtual machine क्या है, Linux commands, networking basics और security concepts क्या होते हैं। अगर आपने real cloud projects पर practice की है, तो interview काफी आसान हो जाता है।
विदेश में Cloud professionals के लिए Job Opportunities
Cloud experts की demand global level पर बहुत ज्यादा है। विशेष रूप से USA, Canada, Germany, Australia, UAE और Europe में cloud professionals की बहुत ज्यादा demand है उसके साथ साथ हाई सैलरी भी।। Cloud + DevOps + Linux का combination आपकी जॉब प्रोफाइल को बेहद strong बनाता है।
Cloud Experts की Salary (Approx)
India में Cloud professionals को fresher के रूप में 6–10 LPA तक salary मिल सकती है।और Experience बढ़ जाने पर यह 15–25 LPA तक और expert level पर इससे भी ज़्यादा हो सकती है।
Cloud Engineering कहाँ से सीख सकते हैं?
एक Cloud Expert बनने के लिए आप online या offline learning में से किसी को भी prefer कर सकते हैं; बस यह आपके पास मौजूद options पर निर्भर करेगा। AWS, Microsoft Azure और Google Cloud के official platforms पर भी इसके structured courses मिलते हैं। इसके अलावा Udemy, Coursera, edX और YouTube पर भी practical cloud courses available हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि cloud सीखते समय hands-on practice ज़रूरी है।
निष्कर्ष
अगर आप IT field में high growth और global opportunities चाहते हैं, तो Cloud professional बनना एक बेहतरीन choice हो सकती है। Linux और DevOps के बाद Cloud आपके career को next level पर ले जाता है। बस consistency और practice जरूरी है।