DevOps क्या है? DevOps Engineer कैसे बने ?

DevOps

चलिए जानते हैं कि आखिर DevOps होता क्या है?

दरअसल DevOps कोई single software या tool नहीं है, बल्कि यह एक culture, process और working style है; या फिर आप इसे यूँ समझ सकते हैं कि DevOps का मतलब है Development (Dev) और Operations (Ops) को आपस में जोड़ना। पहले क्या होता था कि developer अपना code बना देता था और फिर operation team को दे देता था, लेकिन दोनों के बीच coordination की कमी रहती थी। DevOps इसी gap को खत्म करता है ताकि software तेज़, smooth और बिना error के deploy हो सके।

इसकी ज़रूरत क्यों पड़ती है?

दरअसल आज के time में companies चाहती हैं कि उनका software या app जल्दी बने, जल्दी update हो और जल्दी users तक पहुँचे। लेकिन traditional system में development, testing और deployment में बहुत time लग जाता था।
तो यह इसी problem का solution है, जहाँ automation और teamwork के ज़रिये software delivery को fast और reliable बनाया जाता है।

सीखने के लिए Qualification (योग्यता)

यह कोई regulated profession या course नहीं है जिसके लिए कोई डिग्री या लाइसेंस मिलता हो। इसलिए इसको सीखने के लिए कोई mandatory डिग्री नहीं होती, लेकिन Linux की अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है। Linux commands, file system और basic networking की समझ होने पर इसके tools और workflows को सीखना काफी आसान हो जाता है। IT graduates के लिए DevOps एक powerful skill add-on की तरह काम करता है। इसलिए यह skill IT background वालों के लिए ही है।

इसके Tools को सीखने में कितना टाइम लगता है ?

इसके Tools को सीखने का duration भी आपके level पर depend करता है। अगर आप beginner हैं, तो इसके basics समझने में आपको 2 से 3 महीने लग सकते हैं। जब आप tools के साथ practice करने लगते हैं, तो intermediate level तक पहुँचने में 4 से 6 महीने का समय लगता है। अगर आप इसे real projects और automation के साथ advanced level तक सीखना चाहते हैं, तो 8 से 12 महीने का समय लग सकता है।

कहाँ से सीख सकते हैं?

यह course आप offline और online दोनों तरीके से सीख सकते हैं। Offline में कुछ advanced IT training institutes यह course कराते हैं। Online platforms जैसे Udemy, Coursera, edX, Linux Foundation, YouTube पर इसके excellent courses मिल जाते हैं। Online learning में सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप real tools पर practice कर सकते हैं।

इसमें Linux की भूमिका

अब यहाँ Linux की importance समझना बहुत जरूरी है। DevOps का ज़्यादातर काम Linux servers पर ही होता है।
CI/CD pipelines, cloud servers, containers — ये सब Linux environment में चलते हैं। इसलिए कहा जाता है कि DevOps सीखने से पहले Linux सीखना बहुत जरूरी है।

इसमें इस्तेमाल होने वाले Tools

DevOps tools जैसे ‘Git version’ control के लिए, ‘Jenkins’ automation के लिए, ‘Docker’ containerization के लिए और ‘Kubernetes’ container management के लिए इस्तेमाल होता है। Cloud platforms जैसेAWS, Azure और Google Cloud इसके backbone माने जाते हैं। इन tools की मदद से software delivery fast और error-free होती है।

Primary Focus Topics

इस कोर्स को सीखते समय आपकोLinux commands, shell scripting, Git, CI/CD pipelines, Docker, Kubernetes और cloud services को अच्छे से समझना बहुत जरूरी है। जितनी ज्यादा practice करेंगे, उतना ही यह clear होता जाएगा।

करने के बाद Job Opportunities

DevOps सीखने के बाद job opportunities बहुत ज्यादा होती हैं। आप IT companies, startups, MNCs, product-based companies और cloud service providers में काम कर सकते हैं। आजकल लगभग हर IT company को इसके Engineer की जरूरत होती है।

Job Roles

इस field में आप DevOps Engineer, Site Reliability Engineer (SRE), Cloud Engineer, Build & Release Engineer जैसे roles में काम कर सकते हैं। Experience बढ़ने के साथ responsibility और salary दोनों बढ़ती जाती हैं।

Job Market में इसकी Growth और Importance

Job Market में DevOps की demand बहुत तेजी से बढ़ रही है। Companies चाहती हैं कि उनका product जल्दी market में आए और बिना downtime के run करे, और यह इसी problem को solve करता है, इसलिए DevOps professionals की demand future में और बढ़ने वाली है।

Interview में क्या पूछा जाता है?

Interview में आपसे practical questions होते हैं। जैसे DevOps क्या है, CI/CD क्या होता है, Docker क्या है, Kubernetes क्यों जरूरी है, Linux commands, Git workflow और cloud basics. अगर आपने real tools पर practice की है, तो interview आसान हो जाता है।

विदेश में Job Opportunities

DevOps professionals की demand global level पर बहुत ज़्यादा है। USA, Canada, Germany, Australia, UAE और Europe में DevOps Engineers को high salary मिलती है। Linux + Cloud + DevOps skills आपकी प्रोफाइल को एक जॉब कैंडिडेट के लिए international level पर strong बनाती हैं।

DevOps Field का Future

DevOps का future बहुत bright है। Cloud, Microservices, AI, Automation और Cyber Security — ये सभी DevOps पर depend करते हैं। आने वाले कई सालों तक DevOps professionals की demand कम नहीं होगी।

Salary

  • India में fresher को 5–8 LPA तक salary मिल सकती है।
  • Experience के साथ salary 12–20 LPA तक और expert level पर इससे भी ज्यादा हो सकती है।

निष्कर्ष

अगर आपने Linux सीख लिया है या सीख रहे हैं, तो DevOps आपके लिए next best step है। यह एक ऐसा skill है जो आपको IT field में fast growth और high salary दोनों दिला सकता है। बस जरूरत है सही roadmap, patience और practice की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top