RBI Office Attendant Recruitment 2026 | 10वीं पास के लिए 572 पद

RBI Office Attendant Recruitment 2026

10वीं पास के लिए 572 पद | आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए Office Attendant (Group D) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। RBI Office Attendant 2026 की इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार स्थिर नौकरी, सरकारी लाभ और भविष्य में उन्नति के अवसर पा सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में आपको RBI Office Attendant Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी क्रमबद्ध और स्पष्ट रूप में दी जा रही है, ताकि कोई भी डिटेल मिस न हो।

RBI Office Attendant Recruitment 2026 – संक्षिप्त परिचय

  • भर्ती संस्था: Reserve Bank of India (RBI)
  • पद का नाम: Office Attendant (Group D )
  • कुल रिक्तियाँ: 572 पद
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
  • नौकरी स्थान: पूरे भारत में
  • ऑफिशियल Websites: https://rbi.org.in/ /https://opportunities.rbi.org.in

भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां (Dates)

Office Attendant की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इसलिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्यथा अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 फरवरी 2026
  • परीक्षा तिथि: February 28 & March 01, 2026

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा (Age Limit)

RBI Office Attendant भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु (01/01/2026 तक) 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिनका जन्म 02/01/2001 के बाद और 01/01/2008 के पहले (दोनों दिन शामिल) हुआ हो।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
    • SC / ST: 5 वर्ष
    • OBC: 3 वर्ष
    • PwBD: 10 वर्ष

राष्ट्रीयता (Nationality)

Office Attendant पद के लिए आवदेन करने वाला उम्मीदवार निम्न में से किसी एक श्रेणी का होना चाहिए:

  • भारत का नागरिक, या
  • नेपाल/भूटान का नागरिक, या
    • 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए और स्थायी रूप से बसने वाले तिब्बती शरणार्थी, यापाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका तथा कुछ पूर्वी अफ्रीकी देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने आए भारतीय मूल के व्यक्ति।
    • नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी और प्रवासी भारतीय मूल के उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) होना अनिवार्य है। बिना इस प्रमाण पत्र के नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RBI Office Attendant भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Test)
  2. भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test – LPT)
    • Language Proficiency Test केवल क्वालिफाइंग होगी, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रकार की होगी; और परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार रखा जाएगा।

Sr. No.Name of Test (Objective)No. of QuestionsMaximum MarksTime (Minutes)
1Reasoning303030
2General English3030
3General Awareness3030
4Numerical Ability3030
Total12012090
  • सामान्य अंग्रेज़ी भाषा के टेस्ट को छोड़कर सभी ऑनलाइन टेस्ट अंग्रेज़ी, हिंदी और कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय भाषाओं की सूची अनुबंध VI में दी गई है।
  • ऑनलाइन टेस्ट में गलत उत्तर पर negative marking होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंक का 1/4 भाग काटा जायेगा।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट के प्रत्येक भाग में अलग-अलग क्वालिफाई करना होगा।

परीक्षा केंद्र:

RBI Office Attendant परीक्षा भारत के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने नजदीकी केंद्र के अनुसार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची अनुबंध VII में उपलब्ध है।

वेतनमान (Salary)

RBI Office Attendant पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन 7वें वेतनआयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को बेसिक वेतन ₹24,250/- प्रति माह मिलेगा। जो बाद में लगभग 53,550/- तक पहुँच सकता है

  1. मासिक सकल वेतन (Gross Pay): लगभग ₹46,029/- प्रति माह (HRA के बिना)
  2. हाउस रेंट अलाउंस (HRA): यदि उम्मीदवार बैंक के आवास में नहीं रहते, तो बेसिक का 15% अतिरिक्त
  3. अन्य भत्ते: समय-समय पर लागू किए जाते हैं

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC / EWS: ₹450 + 18% GST
  • SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen: ₹50 + 18% GST

भुगतान का तरीका

उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क / सूचना शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।

Online टेस्ट के Call Letter डाउनलोड करने के लिए:

उम्मीदवारों को कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए बैंक की वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाना होगा।

आवेदन कैसे करें?

RBI Office Attendant Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएँ
  2. Recruitment सेक्शन में “Office Attendant Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें
  4. लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

OBC Reservation वाले ध्यान दें

ध्यान दें OBC वर्ग के उन उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा जो Creamy Layer में आते हैं, ऐसा होने पर उन्हें General (GEN) श्रेणी में आवेदन करना होगा। OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों के पास आय के आधार पर जारी किया गया वैध प्रमाण पत्र होना चाहिए , जो 01 अप्रैल 2025 के बाद से 04 फरवरी 2026 से पहले तक मान्य हो।

महत्वपूर्ण लिंक

  • https://rbi.org.in : जानकारी और नोटिफिकेशन (RBI.org.in पर केवल सामान्य सूचना या नोटिफिकेशन की जानकारी होती है।)
  • https://opportunities.rbi.org.in : यहां आप सीधे आवेदन, फीस पेमेंट और कॉल लेटर डाउनलोड करते हैं। संशोधन केवल बैंक की वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किया जाएगा।

निष्कर्ष

अगर आप 10वीं पास हैं और एक स्थिर, सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो RBI Office Attendant Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top