Resume Writing : नौकरी पाने के लिए सही Resume कैसे बनाएं ?

Resume Writing

Resume Writing : A Compete Guide

भले ही आप कितने ही skilled individual क्यों न हों, लेकिन अगर आपका resume outdated, casual या poorly structured है, तो इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि आपका रिज़्यूम shortlist ही न हो। दरअसल, Resume ही आपका employer या HR के साथ पहला interaction और पहला impression होता है। आपसे मिलने से पहले, आपसे बात करने से पहले — HR आपको आपके रिज़्यूम के ज़रिए judge करता है। अगर आपने वहीं HR को impress कर लिया, तो समझिए आपका रिज़्यूम shortlist हो गया और आपको interview call मिल गया।

Resume की सही Presentation

आज के competitive job market में, सिर्फ skills होना काफी नहीं है — उन्हें सही तरीके से present करना भी उतना ही ज़रूरी है। अब बात सिर्फ shortlist तक ही सीमित नहीं रहती। Interview में भी वही questions पूछे जाते हैं जो आपने अपने resume में mention किए होते हैं। इसलिए अगर आपने resume में झूठ लिखा है, चीज़ों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है या fake skills दिखाए हैं — तो interview के दौरान आप आसानी से पकड़े जाते हैं और वहीं reject हो जाते हैं।

आपका Resume है एक आईना

इस तरह देखा जाए तो resume किसी employee का आईना होता है। जैसे आप उसमें खुद को दिखाते हैं, वैसा ही impression सामने वाले के मन में बनता है। गलत जानकारी, over-claim या casual attitude आपके पूरे career पर भारी पड़ सकता है। इसीलिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि job पाने की पूरी प्रक्रिया में resume एक tactical move की तरह काम करता है।

एक Strong Resume किस तरह आपको सपोर्ट करता है?

एक strong resume आपके लिए नई संभावनाओं के दरवाज़े खोलता है, जबकि एक weak resume आपको बिना मौका मिले ही बाहर कर देता है। आज के समय में इसी reality को समझकर बहुत सारे professional resume writers ने इसे एक business बना लिया है। वे जानते हैं कि HR क्या देखता है, ATS (Applicant Tracking System) कैसे काम करता है, और किस तरह के keywords और structure से resume shortlist होता है।

इसीलिए वे एक अच्छे resume के लिए अच्छी-खासी फीस भी चार्ज करते हैं। अगर आपको किसी reputed company, MNC या अच्छे platform पर job चाहिए, तो आपका resume भी उसी level का होना चाहिए। कई बार सच्चाई यह होती है कि हम खुद अपना resume सही तरीके से नहीं लिख पाते, चाहे हम कितने ही capable क्यों न हों। ऐसे में professionals की मदद लेना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक smart career decision होता है।

चलिए समझते हैं कि एक Strong Resume कैसे लिखें…

Resume कोई theory नहीं है, बल्कि एक practical skill है। जितना सही तरीके से आप इसे apply करेंगे, उतना ही बेहतर result आपको मिलेगा। इस ब्लॉग पोस्ट में आप step-by-step सीखेंगे कि एक अच्छा और professional resume कैसे लिखा जाता है हम यहाँ हर उस point को cover करेंगे जो एक resume को HR-friendly, ATS-friendly और interview-ready बनाता है।इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको किसी भी resume writer को हज़ारों रुपये की महंगी fees देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Resume writing step by step

Name, Contact Information & Photo:

सबसे ऊपर आपका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ई-mail ID और current location साफ़-साफ़ लिखा होना चाहिए। Resume में एक passport size या उससे थोड़ा बड़ा recent photo लगाना अच्छा रहता है, खासकर India में clerical, private या semi-government jobs के लिए। आपकी E-mail ID professional होनी चाहिए, जैसे: rahul.kumar@gmail.com (न कि casual ❌ coolboy123@gmail.com)

Applying for the Post (Job Title)

Resume भेजने से पहले आपको यह बिल्कुल clear होना चाहिए कि आप किस post के लिए apply कर रहे हैं। कई लोग एक ही resume को copy-paste करके अलग-अलग jobs के लिए भेज देते हैं, जो कि बहुत बड़ी गलती है। हर job की requirement अलग होती है, इसलिए resume को उस post के according customize करना ज़रूरी है। इसी गलती की वजह से कई अच्छे candidates shortlist नहीं हो पाते।

Educational Qualifications

इस section में आप अपनी पढ़ाई की जानकारी दें। जैसे— कौन-सी class / degree कितना percentage / CGPA किस board / university से Information short और clear होनी चाहिए। किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करते समय उतनी ही शैक्षणिक योग्यता बतानी चाहिए, जितनी उस पद के लिए मांगी गई हो। ज़्यादा qualification लिखने से भी कभी-कभी आवेदन reject हो जाता है।

Educational Qualification (Example)

  • Class 10th – 78% – CBSE Board
  • Class 12th – 72% – UP Board
  • B.A. (English) – 7.4 CGPA – Chaudhary Charan Singh University, Meerut

Technical Skills

यह section बहुत important है। अगर आपने कोई course किया है जिसकी वजह से आप job के लिए apply कर रहे हैं, तो उसे यहाँ clearly mention करें। यदि आपने कंप्यूटर बेसिक कोर्स किया है, तो उसमें यह अवश्य बताएं कि किन-किन प्रोग्राम्स पर आपकी कमांड है। साथ ही, प्रत्येक प्रोग्राम में आने वाले महत्वपूर्ण कार्यों (features) को भी स्पष्ट रूप से लिखें, जैसे—

  1. MS Word (Formatting, Tables, Mail Merge)
  2. MS Excel (Data Entry, Tables, Basic Formulas)
  3. MS PowerPoint (Presentation Design)

कभी भी ऐसी skill mention न करें जो आपको आती ही न हो। Resume को भारी-भरकम बनाने के चक्कर में झूठ लिखना interview में direct rejection की वजह बनता है।

Languages Known

आपको कौन-कौन सी languages आती हैं, यह भी लिखें, जैसे:

  • Hindi – Read, Write, Speak
  • English – Read, Write, Basic Speaking

Work Experience (अगर हो)

यदि आपने पहले किसी कंपनी या संस्था में काम किया है, तो जानकारी संक्षिप्त, स्पष्ट और सही क्रम में लिखें जैसे—

  • कंपनी का नाम
  • आपका जॉब रोल / पदनाम
  • काम करने की अवधि (From – To)

Work Experience (अगर न हो तो)

अगर आपके पास work experience नहीं है, यानी आप fresher हैं, तो HR के पास सिर्फ आपको select करने की कोई खास वजह नहीं होती। और अगर selection हो भी जाता है, तो शुरुआती salary आमतौर पर ज़्यादा नहीं होती। लेकिन experience तो काम करने से ही मिलता है। इसलिए job के लिए apply करने से पहले खुद कुछ projects तैयार करें और उन्हें अपने resume के साथ attach करें, जैसे किसी project का link देना।

काम का proof बाकी सभी चीज़ों से ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे HR या employer को यह साफ़ समझ आ जाता है कि आपको काम आता है, और उन्हें ऐसे ही काम करने वाले लोग चाहिए होते हैं।

Projects

अगर आपने कोई project किया है — training के दौरान या personal level पर — तो उसे ज़रूर लिखें। यह section fresher candidates के लिए बहुत positive impression बनाता है।

Current Projects (अगर कोई चल रहा हो)

अगर आप फिलहाल किसी project पर काम कर रहे हैं, तो उसे भी लिख सकते हैं। यह candidate को active और serious दिखाता है।

Skills Learning Currently

यह एक smart section है। यहाँ आप बता सकते हैं कि आप इस समय कौन-सी skill सीख रहे हैं और कितने समय में उसे complete करने का plan है, इससे HR को लगता है कि candidate growth-oriented है। सिर्फ इस बात का mention ही आपको selection list में टॉप पर पहुंचा देगा। लेकिन आप किसी ऐसी skill का ही mention करें जो आपकी पोस्ट और आपके role से जुडी हो। जैसे: “Currently learning Advanced Excel, expected to complete within 6 months.”

Career Objective

Career Objective realistic और professional होना चाहिए। जैसे— काम सीखकर अनुभव हासिल करना, जिम्मेदारी निभाना और अपने दम पर सफलता प्राप्त करना।

Strengths & Weakness

सिर्फ formal strength-weakness लिखना ज़्यादा impression नहीं बनाता। अगर strength दिखानी है, तो practical qualities लिखें, जैसे:

  • Honest
  • Punctual
  • Quick Learner

Salary Expectation

अपनी current salary और expected salary बताना कई बार ज़रूरी होता है, क्योंकि employer अपनी आवश्यकता के अनुसार कभी high salary और कभी low salary वाले candidates को प्राथमिकता देते हैं।

  • Current salary: 1XXXXX
  • Expected salary: 2XXXXX

Joining Time

यह जानकारी HR के लिए चयन प्रक्रिया में काफ़ी helpful होती है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप स्पष्ट रूप से बताएं कि आप कितने दिनों में जॉइन कर सकते हैं। जैसे —

  • Immediate
  • 5 days
  • 10 days आदि।

Declaration

जब आप यह लिखित रूप से यह घोषित करते हैं कि आपके resume में दी गई सारी जानकारी सही और सत्य है। तो यह HR / Employer के लिए एक तरह का trust statement होता है। इसलिए Declaration जरूर लिखें।

“मैं hereby declare करता/करती हूँ कि इस resume में दी गई सभी जानकारी मेरी जानकारी के अनुसार पूर्णतः सही और सत्य है। यदि भविष्य में कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी मेरी होगी।”

Signature & Date

Resume के अंत में अपना Name और Date जरूर लिखें और उसके बाद अपना signature करें।

Sample Resume

Resume – Rahul Kumar

Rahul Kumar

Mobile: 9XXXXXXXXX

Email: rahul.kumar@gmail.com

Location: Meerut, Uttar Pradesh

Paste Photo

Applying for the Post

Office Assistant / Computer Operator

Career Objective

अपना काम अच्छे से सीखना, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना, जिम्मेदारी उठाना, अपने प्रदर्शन के माध्यम से पहचान बनाना और निरंतर आगे बढ़ते हुए सफलता प्राप्त करना।

Educational Qualifications

  • Graduation (B.A) – 60% – Chaudhary Charan Singh University, Meerut
  • 12th – 65% – UP Board
  • 10th – 70% – UP Board

Technical Skills

  • MS Word – Formatting, Tables, Mail Merge
  • MS Excel – Data Entry, Tables, Basic Formulas
  • MS PowerPoint – Presentation Design
  • Basic Internet & Email Handling

Languages Known

  • Hindi – Read, Write, Speak
  • English – Read, Write, Basic Speaking

Work Experience

Company: XYZ Pvt. Ltd.

Job Role: Computer Operator

Duration: Jan 2023 – Dec 2025

Projects

Currently Learning Skills

Currently learning Advanced Excel, expected to complete within 6 months.

Strengths

  • Honest & Responsible
  • Quick Learner
  • Punctual and Disciplined

Salary Details

Current Salary: ₹25,000 per month

Expected Salary: ₹35,000 per month

Joining Time

Immediate / Within 10 Days

Declaration

मैं hereby declare करता हूँ कि इस resume में दी गई सभी जानकारी मेरी जानकारी के अनुसार पूर्णतः सही और सत्य है। यदि भविष्य में कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी मेरी होगी।

Date: ____________

Signature: Rahul Kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top