RRB Recruitment 2026 – Railway Group D में निकली 22,000 भर्तियाँ – New Updates

(10वीं पास के लिए सुनहरा मौका | Apply Online | Syllabus | Eligibility)

RRB Recruitment 2026

RRB Recruitment 2026 – CEN 09/2025 के अंतर्गत Level-1 (Group D) पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है। यह शुद्धिपत्र (Corrigendum) दिनांक 19 जनवरी 2026 को जारी हुआ है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले घोषित तिथियों के बजाय संशोधित (नई) तिथियों के अनुसार ही आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

दरअसल RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 का मूल विज्ञापन पहली बार 27 दिसंबर 2025 को Employment News (रोज़गार समाचार पत्र) में प्रकाशित किया गया था। इसी अधिसूचना के आधार पर प्रारंभ में आवेदन प्रक्रिया और तिथियां तय की गई थीं। हालांकि, बाद में प्रशासनिक कारणों से इन तिथियों में बदलाव किया गया, जिसकी जानकारी आधिकारिक शुद्धिपत्र के माध्यम से दी गई।

Online Application Dates : पहले और अब (स्पष्ट जानकारी)

पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे) तक निर्धारित थी। लेकिन शुद्धिपत्र जारी होने के बाद इन तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 02 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि अब 02 मार्च 2026 अंतिम तिथि है।

Level-1 (Group D) पदों पर लगभग 22,000 रिक्तियां

जैसा कि RRB Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन से विदित है कि RRB ने Level-1 (Group D) पदों पर लगभग 22,000 रिक्तियों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है।सरकारी नौकरी और खासतौर पर रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित सभी जानकारियाँ RRB द्वारा जारी किये गए short notice के आधार पर एक ही स्थान पर क्रमबद्ध रूप से उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। भर्ती से सम्बंधित और अधिक जानकारी RRB द्वारा आगे जारी किये जाने वाले detailed notice के आधार पर आगे उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB 1

RRB Group D 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
Short Notification (संक्षिप्त नोटिफिकेशन) 27 दिसंबर 2025
Online Application Start (ऑनलाइन आवेदन शुरू)31 January 2026
Last Date to Apply (आवेदन की अंतिम तिथि)02 March 2026
Fee Payment Last Date (फीस जमा करने की अंतिम तिथि)02 March 2026
Exam Date (परीक्षा तिथि)To be announced (जल्द घोषित होगी)

तिथियों में बदलाव संभव है, इसलिए Official Website चेक करते रहें।

कुल पदों की संख्या: लगभग 22,000

RRB Group D Salary — आरआरबी ग्रुप डी की सैलरी (2026) 7th Pay Commission के अनुसार वेतन

RRB Group D (Level-1) के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए Basic Pay ₹18,000 प्रति माह निर्धारित है। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) आदि जोड़ने के बाद लगभग ₹22,000 प्रति माह इन-हैंड सैलरी प्राप्त होती है।

Eligibility Criteria (योग्यता)

“शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता एवं अन्य पात्रता मानदंड RRB द्वारा Detailed Notification जारी होने के बाद स्पष्ट किए जाएंगे।”

आयु सीमा (01-01-2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • SC / ST / OBC / दिव्यांग / Ex-Servicemen को नियमानुसार छूट

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

    RRB Recruitment 2026 Group D (CEN 09/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरने और शुल्क भुगतान से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश RRB द्वारा Detailed Notification एवं आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

        आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Checklist)

        RRB Recruitment 2026 के सम्बन्ध में आवश्यक दस्तावेज़ों से संबंधित विस्तृत जानकारी Detailed Notification जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

        आधिकारिक व भरोसेमंद स्रोत (Trusted Resources)

        • Official Apply Website:
          👉 https://www.rrbapply.gov.in
        • Employment News / Rozgar Samachar (सरकारी साप्ताहिक)

        निष्कर्ष (Final Words)

        अगर आप 10th pass railway job 2026 या RRB Group D vacancy की तलाश में हैं, तो यह recruitment miss न करें। Early apply करें और syllabus के अनुसार preparation शुरू कर दें।

        Leave a Comment

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        error

        Enjoy this blog? Please spread the word :)

        Scroll to Top