UP Lekhpal Recruitment 2025-26 | 12वीं पास के लिए लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर निकली भर्तियां

UP Lekhpal Recruitment 2025-26

UP Lekhpal Recruitment 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी आदि सहित – पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के अंतर्गत राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप भी एक सरकारी नौकर बनकर अपनी लाइफ को व्यवस्थित करना चाहते हैं तो आपको बिना देर किये इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए।

लेखपाल पद राज्य सरकार की एक स्थायी और सम्मानजनक नौकरी मानी जाती है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, सरकारी भत्ते और भविष्य में प्रमोशन के अवसर मिलते हैं। इस पोस्ट में UP Lekhpal Recruitment 2025-26 से जुड़ी सभी जानकारी पूरी तरह ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है।

UP Lekhpal Recruitment 2025-26 – संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती संस्था: Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
  • पद का नाम: लेखपाल (Lekhpal)
  • पदों की संख्या: 7,994
  • विभाग: राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • नौकरी स्थान: उत्तर प्रदेश
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://upsssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

UP लेखपाल भर्ती 2025-26 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार निम्नलिखित हैं:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा प्रारंभ: 29 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 04 फरवरी 2026

28 जनवरी 2026 के बाद कोई भी आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान सफल होने के बाद ही आवेदन पत्र का प्रिंट निकाला जा सकेगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UP लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएँ होना अनिवार्य है:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) उत्तीर्ण
  • UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है

केवल PET उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

समान अंक होने पर, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या 2 वर्ष की प्रादेशिक सेना सेवा वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना UPSSSC द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • SC / ST / OBC: सरकारी नियमों के अनुसार
  • PwBD एवं अन्य वर्ग: नियमानुसार अतिरिक्त छूट

राष्ट्रीयता (Nationality)

  • उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP लेखपाल भर्ती 2025-26 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी; जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित तथा ग्रामीण समाज एवं विकास से जुड़े प्रश्न पूछे जायेंगे।

विषयप्रश्नों की संख्या
सामान्य हिंदी25
गणित25
सामान्य ज्ञान25
ग्रामीण समाज एवं विकास25
कुल100 प्रश्न

Note: परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक की नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

परीक्षा का पाठ्यक्रम

भाग विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
भाग-1 भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05
भारतीय राज्यव्यवस्था एवं संविधान 05 05
भारत एवं विश्व का भूगोल 05 05
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास 05 05
ग्रामीण समाज एवं विकास 05 05
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ 05 05
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 05 05
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन 10 10
अर्थ इंटर्प्रिटेशन 10 10
सामान्य हिन्दी 10 10
भाग-2 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15 15
भाग-3 उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
योग 100 100

संक्षिप्त रूप में सिलेबस (Simple Overview)

  • सामान्य हिंदी: व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य सुधार आदि
  • गणित / अर्थ-इंटरप्रिटेशन: प्रतिशत, अनुपात, औसत एवं साधारण गणनाएँ
  • सामान्य ज्ञान: भारत एवं उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय
  • ग्रामीण समाज एवं विकास: ग्राम पंचायत, ग्रामीण योजनाएँ एवं विकास कार्यक्रम

वेतनमान (Salary)

UP लेखपाल पद का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है:

  • पे लेवल: Level-3
  • वेतनमान: ₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह
  • इसके अतिरिक्त DA, HRA एवं अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे

आवेदन शुल्क (Application Fee) व आवेदन शुल्क का भुगतान (Fees Payment)

UPSSSC के नियमों के अनुसार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

  • General / OBC / SC / ST: ₹25
  • PwBD: ₹25

UP लेखपाल भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/UPI/SBI ई-चालान) से किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

UP लेखपाल भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया:

  • upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएँ
  • “UP Lekhpal Recruitment 2025-26” लिंक पर क्लिक करें
  • PET विवरण के माध्यम से लॉग-इन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों का विवरण

विभाग पद पे लेवल वेतनमान (₹) UR SC ST OBC EWS कुल पद प्रकृति
राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश लेखपाल लेवल-3 21,700 – 69,100 4165 1446 150 1441 792 7994 स्थायी

विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत आरक्षित पदों का विवरण नीचे वाली तालिका में देखें:

श्रेणी पद संख्या
दिव्यांग (कुल)152
श्रवण बाधित (H.H.)111
अन्य दिव्यांग (OA/OL/LC/DW/AAV)219
बहु-दिव्यांग (MD)169
भूतपूर्व सैनिक391
महिला1592
उत्कृष्ट खिलाड़ी152

महत्वपूर्ण लिंक

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो UP Lekhpal Recruitment 2025-26 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने PET उत्तीर्ण कर लिया है, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top