Video Editing क्या है? 10वीं / 12वीं के बाद Video Editing में कैसे Career बनाएं | Complete Guide

Video Editing

Video Editing क्या है?

Video Editing का मतलब होता है वीडियो के raw फुटेज (recording clips) को इस तरह से काटना, जोड़ना और सजाना कि वह देखने और समझने में आसान, शानदार और professional लगे। इस process में video के बेकार हिस्सों को हटाना, scenes को सही order में लगाना, इसके अलावा music, sound effects, text, captions, transitions आदि लगाना और color correction करना शामिल होता है।

आज के समय में Video Editing का Career Scope

आज के समय में YouTube videos, Instagram reels, movies, web series, online courses, advertisements—हर जगह video editors की भारी demand है। इसलिए यह एक बहुत ही important और high-demand skill बन चुकी है। Video Editing का भविष्य बहुत promising है।

आने वाले समय में digital और social media platforms पर video content की demand लगातार बढ़ती रहेगी। भले ही AI tools video बनाने में मदद करें, लेकिन skilled human editors की जरूरत हमेशा रहेगी, क्योंकि creativity, storytelling और scene selection AI नहीं कर सकता। Short-form content जैसे Reels और YouTube Shorts का boom भी editors के लिए नए अवसर ला रहा है। इसके अलावा, online education और digital advertising में video content की growth के कारण career opportunities और बढ़ेंगी। इसलिए, Video Editing एक long-term और sustainable career बन सकता है।

10वीं / 12वीं के बाद Video Editing Career क्यों चुनें?

अगर आपने 10वीं या 12वीं पास कर ली है और आप creative field में जाना चाहते हैं, तो video editing एक शानदार career option है। इससे earning करने के लिए देखा जाये तो इसके लिए किसी खास degree की अनिवार्यता नहीं होती। आप skill के दम पर भी अच्छी earning कर सकते हैं। इसके मुख्य कारण:

  1. Digital content तेजी से बढ़ रहा है
  2. YouTube और Instagram creators की संख्या बढ़ रही है
  3. Regular Film making से लेकर OTT Platforms और songs का बढ़ता क्रेज
  4. Freelancing और work-from-home के मौके
  5. कम investment में career start किया जा सकता है

Video Editing में Career बनाने के लिए जरूरी Skills

  1. Creative Skills: video editing की सबसे जरूरी strength होती हैं। Storytelling की समझ का मतलब है वीडियो को इस तरह edit करना कि वह शुरुआत से अंत तक interesting लगे और viewer जुड़ा रहे। Timing और rhythm का sense से editor यह तय करता है कि cut कब लगाना है और music या scene कितनी देर दिखाना है, जिससे video dull न हो। वहीं Visual sense से यह समझ आती है कि scene कब change करना है, ताकि video smooth, engaging और professional दिखाई दे।
  2. Technical Skills: video editing की practical skills होती हैं, जिनके बिना editing possible नहीं है। इसमें video editing software को सही तरीके से चलाना, clips को cut, trim और arrange करना, audio को video के साथ sync करना और basic color correction करना शामिल होता है। इसके अलावा text, captions, transitions और simple effects लगाना भी technical skills का हिस्सा है, जिससे video साफ, professional और देखने में बेहतर बनता है।
  3. Soft Skills: Soft Skills एक video editor को professional बनने में मदद करती हैं। इसमें धैर्य (patience) बहुत जरूरी होता है, क्योंकि editing में एक ही काम बार-बार सुधारना पड़ता है। Practice और सीखने की इच्छा से skills लगातार बेहतर होती जाती हैं। साथ ही client की requirement समझने और feedback accept करने की क्षमता भी जरूरी होती है, ताकि वही output तैयार हो सके जो client चाहता है और long-term काम मिलने की संभावना बढ़े।

Best Video Editing Software (Beginner से Pro तक)

  • Adobe Premiere Pro – Industry standard (Professional)
  • DaVinci Resolve – Free + Professional color grading
  • Final Cut Pro – Mac users के लिए
  • Filmora – Beginners के लिए आसान

Video Editing के लिए Degree, Diploma और Certification Courses

अगर आप academic और professional level पर सीखना चाहते हैं, तो Video Editing में career बनाने के लिए आज कई तरह के Degree, Diploma और Certification courses उपलब्ध हैं।

  1. Degree courses जैसे:
    • B.Sc. / Bachelor in Filmmaking
  2. Diploma courses जैसे:
    • Film and Television Institute of India (FTII), Pune3-Year PG Diploma in Film Editing
    • Satyajit Ray Film & Television Institute (SRFTI), KolkataPG Diploma in Editing
    • Whistling Woods International (WWI), MumbaiDiploma in Editing, Post-Production & VFX
    • Zee Institute of Media Arts (ZIMA), MumbaiDiploma in Video Editing & Post-Production
    • Arena AnimationAdvanced Diploma in Video Editing & Post-Production
    • M.G.R. Government Film & Television Training Institute, ChennaiDiploma / Certificate Courses in Film & TV Editing
    • Asian Institute of Design (AID), BangaloreVideo Editing and Compositing (6-month program)
    • IMI Film SchoolAdvanced Diploma in Film Editing (12–18 months)
    • CABA Innovatives6-Month Diploma in Video Editing (Premiere Pro, CapCut etc.)
  3. Certification courses जैसे:

Video Editing और कहाँ से सकते हैं ? (After 10th / 12th)

Video Editing सीखने के लिए आज कई आसान और effective options उपलब्ध हैं। शुरुआत आप YouTube जैसे free platforms से कर सकते हैं, जहाँ beginners के लिए step-by-step tutorials मिल जाते हैं। इसके अलावा online learning platforms जैसे Udemy या Coursera पर structured courses मिलते हैं, जो basic से advanced level तक सिखाते हैं। अगर आप practical training चाहते हैं तो offline institutes भी एक अच्छा विकल्प हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि जहाँ से भी सीखें, daily practice और खुद के projects पर काम करना ही आपको अच्छा video editor बनाता है।

Video Editing सीखने के बाद कहाँ काम मिलता है ?

Video Editing सीखने के बाद काम पाने के कई रास्ते हैं। सबसे पहले आप Media & Production Houses में job कर सकते हैं, जहाँ movies, ads, documentaries और TV shows के लिए editors चाहिए होते हैं। Digital content के बढ़ते दौर में YouTube creators, Instagram / Reels / Shorts creators और social media marketing agencies भी skilled video editors hire करते हैं। इसके अलावा, freelancing platforms जैसे Fiverr, Upwork और Freelancer पर आप project-based काम करके भी पैसे कमा सकते हैं। कुछ लोग खुद का YouTube channel या digital content business शुरू करके भी career बनाते हैं। यानी skilled video editor के लिए job, freelancing और entrepreneurship तीनों रास्ते खुले हैं।

Film Editors के Charges और Earning in India

वैसे तो senior / high-profile Film Editors का charges project और film budget पर depend करता है

  1. Feature Films / Movies:
    • High-budget Bollywood / Regional films: ₹3–10 लाख per film या कभी-कभी उससे ज़्यादा
    • Low-budget / indie films: ₹50,000 – ₹2 लाख per film
  2. Web Series / OTT Platforms
    • 6–10 episodes की series: ₹5–15 लाख per season (senior editors)
    • Smaller web series: ₹1–3 लाख per season
  3. Ads / Commercials
    • 30–60 second ad: ₹50,000 – ₹2 लाख per ad
    • Brand campaign (multiple ads): ₹5–10 लाख per campaign
  4. Music Videos
    • Popular music video: ₹1–5 लाख per video
    • Low-budget / new artists: ₹30,000 – ₹1 लाख per video

Video Editing में salary (India)

Video Editing में salary आपकी skill level और experience पर depend करती है। अगर आप fresher हैं तो आमतौर पर ₹10,000 से ₹20,000 प्रति महीने की earning होती है। 2–4 साल experience होने पर आपकी salary बढ़कर ₹30,000 से ₹60,000 प्रति महीने तक जा सकती है। वहीं professional या experienced freelancers अपने skills और clients के हिसाब से ₹1,00,000+ प्रति महीने भी कमा सकते हैं। Freelancers अक्सर per project या per video charge करते हैं, इसलिए earning आपके काम की quantity और quality पर भी depend करती है।

Freelancing और Online Earning के तरीके

Video Editing के क्षेत्र में freelancing और online earning के कई तरीके हैं। सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में Fiverr, Upwork और Freelancer आते हैं, जहाँ आप clients के projects पर काम करके पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा, आप सीधे YouTube creators और Instagram creators के साथ भी collaborate कर सकते हैं और उनके लिए videos edit कर सकते हैं। एक strong portfolio बनाने से आपकी credibility बढ़ती है और अक्सर clients खुद आपसे contact करने लगते हैं। इस तरह, freelancing और online projects से आप flexible timing के साथ अच्छी earning कर सकते हैं।

Video Editing का भविष्य

Video Editing का भविष्य बहुत promising है। आने वाले समय में digital और social media platforms पर video content की demand लगातार बढ़ती रहेगी। भले ही AI tools video बनाने में मदद करें, लेकिन skilled human editors की जरूरत हमेशा रहेगी, क्योंकि creativity, storytelling और scene selection AI नहीं कर सकता। Short-form content जैसे Reels और YouTube Shorts का boom भी editors के लिए नए अवसर ला रहा है। इसके अलावा, online education और digital advertising में video content की growth के कारण career opportunities और बढ़ेंगी। इसलिए, Video Editing एक long-term और sustainable career बन सकता है।

निष्कर्ष

Video Editing एक ऐसा skill-based career है, जो creativity और technical knowledge दोनों को जोड़ता है। 10वीं या 12वीं के बाद भी इसे सीखकर आप professional video editor, social media editor, YouTube/Reels editor या film/web series editor बन सकते हैं। सही skills, software knowledge और लगातार practice से आप freelancing, studio jobs या अपनी खुद की content creation के जरिए अच्छा earning कर सकते हैं। भविष्य में digital content, short-form videos और online ads की बढ़ती demand के कारण Video Editing एक long-term, high-demand और sustainable career बन चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Scroll to Top